नई दिल्ली: दोस्त' ऐसा तो दुश्मन की क्या जरूरत!
नई दिल्ली: दोस्त' ऐसा तो दुश्मन की क्या जरूरत!
ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ की बड़ी ऑयल डील, बोले- एक दिन भारत को तेल बेचेगा पाक
31 -07-2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ा व्यापारिक करार किया है। इसके तहत दोनों देश मिलकर पाकिस्तान में 'विशाल तेल भंडार' विकसित करेंगे।
इससे पहले ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर कहा था कि भारत मित्र देश हैं। हालांकि उन्होंने टैरिफ में किसी राहत से इनकार कर दिया था। अब ट्रंप पाकिस्तान के साथ ऑयल डील की बात कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ट्रंप किन तेल भंडारों की बात कर रहे हैं।
पाक के साथ मिलकर विशाल तेल भंडार विकसित करेंगे:
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हमने पाकिस्तान के साथ एक करार किया है। इसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका मिलकर उनके विशाल तेल भंडारों को विकसित करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह तय हो रहा है कि कौन सी तेल कंपनी इस साझेदारी को लीड करेगी। पाकिस्तान अभी मध्य पूर्व से तेल आयात करता है ताकि उसकी ऊर्जा ज़रूरतें पूरी हों। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पास समुद्र में विशाल तेल भंडार हैं। ये तकनीकी कमी और पैसों की कमी की वजह से अभी तक इस्तेमाल नहीं हो सके। पाकिस्तान इन भंडारों को विकसित करने के लिए निवेश जुटाने की कोशिश में है। ट्रंप ने मजाक में कहा, "कौन जानता है, शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।"
You may also like: आज की बड़ी खबरें | 25 मई 2026 🕎 🌍 दुनिया भर की हलचल से लेकर देश की बड़ी खबरें एक नजर में
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.